Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राशन कार्ड धारकों को मिली राहत: ई केवाईसी न होने पर भी मिलेगा राशन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- जिन लोगों के अंगूठे का निशान स्कैन न होने, रेटिना स्कैन फेल होने और घर का मुखिया बाहर नौकरी पर होने जैसी वजहों से ई-KYC अब तक नहीं हो पाई है, उन्हें अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राशन वितरण नहीं रोका जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने शनिवार को सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

30 नवंबर अंतिम तिथि, बड़ी संख्या में लंबित ई. KYC

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

प्रदेश भर में राशन कार्डधारकों की ई-KYC की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार ने 30 नवंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की है, लेकिन राज्य के कई इलाकों में अब भी बड़ी संख्या में लोग ई-KYC पूरी नहीं कर पाए हैं।

जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने मंत्री रेखा आर्या को शिकायत की थी कि अंगूठे के निशान स्कैन नहीं हो रहे, रेटिना स्कैन फेल हो रहा है, घर का मुखिया बाहर नौकरी पर है, अत्यंत बुजुर्ग व बीमार लोग प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे इन सभी कारणों से उन्हें डर था कि नवंबर के बाद राशन बंद न हो जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मंत्री के निर्देश पर मिली राहत

मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में राशन वितरण पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। इसके बाद खाद्य आयुक्त ने शनिवार को सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश भेजकर स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर राशन वितरण में शिथिलता बरती जाए, तथा ऐसे परिवारों को ई-KYC के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।

सरकार ने राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश का भुगतान 3 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश भी जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉