Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, कई विशेष योजनाओं का मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-   कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के विभिन्न राजकीय आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के साथ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई विशेष योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

राजकीय आईटीआई बेतालघाट में कार्यरत उप नोडल अधिकारी (प्रवेश समिति) कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने बताया कि कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजेंद्र पांडे ने बताया कि कुमाऊं मंडल के 37 राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों के लिए ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम लागू किया गया है। इस योजना के तहत प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि एक वर्षीय ट्रेड में प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थी 6 माह संस्थान और 6 माह चयनित कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं दो वर्षीय ट्रेड के प्रशिक्षार्थी एक वर्ष आईटीआई और एक वर्ष उद्योग में प्रशिक्षण लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी

इस व्यवस्था से युवाओं को आधुनिक औद्योगिक तकनीक, कार्य संस्कृति, अनुशासन, समय प्रबंधन और व्यावसायिक कौशल का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान संबंधित कंपनियां प्रशिक्षार्थियों को नियमानुसार मानदेय (स्टाइपेंड) भी प्रदान करेंगी, जिससे प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।

प्राशिक्षण के बाद रोजगार की संभावनाएं

उप नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्थान परिसर में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेकर प्रशिक्षित युवाओं का चयन करती हैं। इससे कई विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार और अप्रेंटिसशिप का अवसर मिल जाता है।

स्वरोजगार के लिए मिलेगा मार्गदर्शन

राजकीय आईटीआई में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर जिला उद्योग केंद्र, एमएसएमई और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को संस्थानों में आमंत्रित किया जाता है। वे प्रशिक्षार्थियों को सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण और उद्यम स्थापना से जुड़ी जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं। राजेंद्र पांडे ने कहा कि प्रशिक्षित युवा स्वरोजगार अपनाकर पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

अग्निवीर भर्ती में भी मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती में भी नियमानुसार वरीयता प्रदान की जाती है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बढ़ जाते हैं।

संस्थान से मिलेगी ड्रेस की सुविधा

राजकीय आईटीआई में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षार्थियों को संस्थान स्तर पर ड्रेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महत्वपूर्ण तिथियां

■ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026
■ आवेदन पत्र में संशोधन: 22 से 25 जुलाई 2026
■ मेरिट सूची का प्रकाशन: 26 जुलाई 2026
■ विकल्प (चॉइस) भरने की तिथि: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026
■ प्रथम काउंसलिंग सूची जारी: 4 अगस्त 2026
■ प्रवेश प्रक्रिया: 4 अगस्त से 10 अगस्त 2026

उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया, ट्रेड और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉