Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

थल तहसील के बल्याऊं गांव में दो मंजिला पुश्तैनी मकान आग की भेंट चढ़ा, घर में रखी संपत्ति, आभूषण जलकर राख, लगभग 65 लाख के नुकसान का अनुमान

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- दीपावली की रात थल तहसील के बल्याऊं गांव में एक दो मंजिला पुश्तैनी मकान आग की भेंट चढ़ गया। घर में रखी संपत्ति, आभूषण और जमा धन जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, परिवार को लगभग 65 लाख रुपये  का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, मकान का रखरखाव गांव के ही हयात सिंह मेहरा कर रहे थे। मंगलवार रात दीयों की पूजा और दिवाली की तैयारियों के लिए हयात सिंह अपने घर से करीब सौ मीटर दूर गए थे। इसी बीच मकान में अचानक आग लग गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

भीषण आग ने मिनटों में मकान को घेर लिया। हयात सिंह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग के सामने किसी का बस नहीं चला। केवल गोठ में बंधे मवेशियों को बाहर निकालकर बचाया जा सका।आग में छह बोरे धान, सात बोरे गेहूं, टीवी, पंखा, बिस्तर, बर्तन, कपड़े के साथ ही पांच तोला सोना, दस तोला चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नगदी जलकर नष्ट हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

हयात सिंह की बेटी का विवाह अगले महीने होना था। माता-पिता ने इसके लिए सालों से पूंजी जमा की थी और खरीदारी भी शुरू कर दी थी। अब परिवार को न केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है, बल्कि विवाह की तैयारियां भी धरी रह गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजस्व उपनिरीक्षक सुमन भंडारी ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, जबकि असली कारणों की जांच जारी है। नुकसान का विवरण तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉