Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह के अंतर्गत कल गुरुवार को राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  तैयारियों का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कल गुरुवार को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे सैनिक सम्मेलन की अंतिम तैयारियों का माननीय सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गणेश जोशी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर आयोजन हेतु मंच निर्माण व अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा तैयारियां के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले प्रत्येक पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। सभी आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ ही पेयजल, भोजन, शौचालय सहित आवश्यक अन्य सभी व्यवस्था चाक चौबंद रहे। पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त हो। उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीरंगनाओं और उनके आश्रितों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जिन वीर नारियों को सम्मानित किया जाना हैं कार्यक्रम स्थल पर उनके बैठने के लिए उचित स्थान निर्धारित हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) रमेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉