Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्वीन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और पोस्टर से सजाया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित क्वीन्स स्कूल में आज बाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देकर की गई। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और पोस्टर्स से सजाया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य बीबी पांडे जी के संबोधन से हुई। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया और कहा कि- “बच्चे देश का भविष्य हैं, उनका सर्वांगीण विकास ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियाँ आयोजित की गईं-

ADVERTISEMENTS Ad

■ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
■ चित्रकला व पोस्टर मेकिंग
■ सांस्कृतिक नृत्य और गीत प्रस्तुतियाँ
■ नेहरू जी के जीवन पर आधारित नाटक

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट

अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के रूप में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, साथ ही बच्चों को सरप्राइज देने के लिए एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे देख बच्चे काफी खुश हुए। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम में खुशियों और उत्साह का लगातार माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉