Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध व मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध व मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मुखानी पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि नवंबर 2023 में उसका विवाह दिल्ली निवासी एक युवक के साथ बड़ी ही धूमधाम से हुआ। आरोप है कि शादी के दौरान मायके से ससुराल पक्ष को हैसियत के मुताबिक गहने और नकदी इत्यादि सामान दिया। शादी के बाद जब वह दिल्ली पहुंची तो मायके वाले उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। शादी के बाद पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर अक्सर घर में दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा।  शादी के कुछ महीनों बाद पति व सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों की उत्पीड़न से  तंग आकर इसकी शिकायत जब मायके वालों की तो मायके वालों ने उनको समझाने की कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मुखानी थाना पुलिस में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम के अलावा तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, धीमी गति से निर्माण होने पर जताई नाराजगी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉