Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मेयर गजराज सिंह बिष्ट के आवास पर लगा स्मार्ट मीटर, जनता से स्मार्ट मीटर लगाने का किया आग्रह

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड में  विपक्ष लगातार स्मार्ट मीटर का  विरोध कर रहा है वहीं  हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाकर सरकार के इस प्रयास की सराहना की है। गजराज के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार यह मीटर सिर्फ पुराने मीटर का अपग्रेट है। इससे उपभोक्ता घर बैठे अपने द्वारा खर्च की जा रही बिजली का पता लगा सकता है। मीटर में कोई खराबी आने पर यूपीसीएल को खुद ही पता चल जाएगा और वह मौके पर पहुंच कर मीटर को ठीक करेंगे। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। विपक्ष स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर बता कर अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के बीच अफवाह ना फैलाए। उन्होंने जनता से स्मार्ट मीटर लगवाने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

कहा कि उत्तराखंड में जहां कुछ स्थानों पर कांग्रेस के नेता स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में कांग्रेस सरकारों ने इसका स्वागत करते हुए मीटर लगाए। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में आज शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगने की स्थिति में हैं। बिहार में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

मीटर लगाने पहुंचे विशेषज्ञ हरीश तिवारी ने बताया कि मीटर निशुल्क लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ता से इसका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एप की मदद से उपभोक्ता अपने फोन पर हर घंटे हो रही बिजली की खपत का पता लगा सकता है। यह मीटर पुराने मीटर के समान ही कार्य करेगा। इस दौरान कुसुमखेडा के पार्षद सुरेंद्र मोहन सिंह और धीरज पांडेय, भाजपा गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉