Medical
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ-केदारनाथ की हेली सेवाएं 28 अक्तूबर से होगी बंद, 1900 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

जौलीग्रांट से रुद्राक्ष के हेलिकॉप्टर से सिंगापुर, लंदन, यूएसए से करीब 100 से अधिक अप्रवासी भारतीयों ने भी बदरी केदार की यात्रा की है।
देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए रुद्राक्ष एविएशन की हवाई सेवा आगामी 28 अक्तूबर से बंद कर दी जाएगी। इस हवाई सेवा को यात्रा सीजन शुरू होने पर 10 मई से जौलीग्रांट से शुरू किया गया था। जिसके बाद सेवा को बरसात सीजन में बंद कर 15 सितंबर से फिर से शुरू किया गया था। 10 मई से लेकर 30 सितंबर तक के बीच लगभग 1900 श्रद्धालुओं ने जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए हैं
इस बार जौलीग्रांट से रुद्राक्ष के हेलिकॉप्टर से सिंगापुर, लंदन, यूएसए से करीब 100 से अधिक अप्रवासी भारतीयों ने भी बदरी केदार की यात्रा की है। ऑपरेशन मैनेजर राज शाह ने कहा कि अगले यात्रा सीजन में जौलीग्रांट से फिर से दो धामों के लिए कुछ नई सुविधाओं के साथ यात्रा शुरू की जा सकती है।
इस यात्रा सीजन में प्रतिदिन करीब 35 श्रद्धालुओं को दो धामों के दर्शन कराए गए हैं। जिसमें दो धामों में कुछ श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी गई है। आगामी 28 अक्तूबर से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा बंद कर दी जाएगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉