Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: हिमाचल परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत की पुष्टि, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर अनियंत्रित हुई एचआरटीसी बस,एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:  मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे से चीख-पुकार मच गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम  की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह हादसा हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर कालसी क्षेत्र में हुआ, जब हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस अचानक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ को अलर्ट किया गया। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी पोस्ट से टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम इलाके में रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर एचपी-66ए-2588 बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना स्वयं बस के परिचालक ने पुलिस को फोन कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण दूसरे वाहन को पास देने के दौरान संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। इसी दौरान चालक ने बस को सड़क से ज्यादा बाहर मोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

बस चालक का नाम दिनेश शर्मा और परिचालक का नाम जगदीश चंद बताया गया है। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पहाड़ की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉