Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

देर शाम आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार:- लैंसडौन तहसील क्षेत्र में जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में कल शनिवार देर शाम गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले गया। बच्ची का शव जंगल से बरामद कर लिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

यह घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बरस्वार निवासी जितेंद्र कुमार की डेढ़ वर्ष की बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की तरफ चला गया। परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

करीब दो घंटे बाद बच्ची जंगल में पड़ी मिली। ग्रामीण उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लैंसडौन रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएफओ लैंसडौन जीवन मोहन ने बताया कि एक टीम क्षेत्र में गश्त पर लगाई गई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉