Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 5 सितंबर को जिला नैनीताल के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने आदेश किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 5 सितंबर को “ऑरेंज अलर्ट” की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने, आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्तमान में जनपद के विभिन्न (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की संभावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां- बेटे सहित तीन लोग घायल
Ad

इसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने 5 सितंबर को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में  एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में तीन दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं के शानदार अभिनय की सभी ने की सराहना

उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायें। आदेश का उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉