Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 24 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज:-  नानकमत्ता-दहला रोड हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 10:30 बजे उस समय हुआ, जब कार संख्या यूके 06 एई 5310 और एक नई कार के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि नई कार को उसका स्वामी हल्द्वानी के शोरूम से खरीदकर चम्पावत की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दीपान्त सिंघल (24) पुत्र पवन कुमार सिंघल, निवासी आवास विकास कॉलोनी किच्छा, को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

वहीं हादसे में घायल मनप्रीत सिंह (27) और चन्द्रप्रकाश जोशी (35) का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसरा है और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने टक्कर को मान रही है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉