Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

भू कानून का उल्लंघन करने पर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को प्रशासन ने किया नोटिस जारी

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। जिले में बाहरी लोगों द्वारा भू-कानून का उल्लंघन कर अवैध तरीके से जमीन खरीदने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस विवाद में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का नाम भी सामने आया है। मनोज बाजपेयी ने लमगड़ा क्षेत्र में 15 नाली जमीन मेडिटेशन और योग के उद्देश्य से खरीदी थी, भू-कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। प्रशासन ने हाल ही में जिले के हवालबाग, लमगड़ा, रानीखेत, सल्ट, स्याल्दे, और द्वाराहाट में अवैध जमीन खरीद के मामलों पर कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 23 मामलों की जांच की गई है, जिनमें से 11 मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि 5 मामलों में जमीन को जब्त कर राजस्व विभाग के अधीन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

प्रदेश भर में भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर माहौल गरम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन की जांच में पाया गया है कि पिछले 20 वर्षों में पटना, दिल्ली, हरियाणा, और नोएडा के कई उद्योगपतियों ने बागवानी, ईको टूरिज्म, हेल्थ रिजॉर्ट और चैरिटेबल स्कूल के नाम पर करोड़ों की जमीन खरीदी थी। हालांकि, निर्धारित शर्तों का पालन न करने पर अब प्रशासन ने इन पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। प्रशासन की जांच में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां हर्बल प्लांट के नाम पर जमीन खरीदी गई, लेकिन वहां पर मूली और गोभी जैसी सब्जियां उगाकर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की गई। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में सभी अवैध भूमि खरीद के मामलों की जांच चल रही है।  और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉