Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपरा रेलवे भूमि प्रकरण पर नहीं हो सकी आज सुनवाई, अब अगली तारीख पर टिकी निगाहें

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को  सुनवाई पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी थीं, इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद एक बार फिर क्षेत्रवासियों और मामले से जुड़े पक्षों की निगाहें अगली तारीख पर टिक गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को सुनवाई को लेकर नैनीताल प्रशासन और पुलिस ने भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन व अन्य माध्यमों से निगरानी की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निजी चिकित्सालयों को प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Ad

रेलवे भूमि अतिक्रमण से जुड़ा यह मामला लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है। हर संभावित सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में माहौल बदल जाता है और प्रशासनिक मशीनरी भी सतर्क हो जाती है। आज बुधवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।

ADVERTISEMENTS Ad

क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन समेत अन्य माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस की सक्रियता का मकसद किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देना है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलिंग पर छात्र और छात्रा के शव लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

  अभी लगातार पुलिस-प्रशासन की निगरानी भी जारी रहने की संभावना है। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण प्रशासन किसी भी तरह की अफवाह या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि को लेकर सतर्क है।

सुनवाई नहीं हो सकी, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की चौकसी लगातार बरकरार

शीर्ष अदालत में भले ही बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की तैयारियां कम नहीं हुईं। अगली तारीख तक सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार निगाहें हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉