Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई, 56 टैक्सियों को पकड़कर आरटीओ कार्यालय पहुंचाया

हल्द्वानी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की उन्नीस टीमों ने एक साथ सड़क पर उतर कर अवैध पार्किंग से संचालित हो रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान 56 टैक्सियों को पकड़कर आरटीओ कार्यालय पहुंचाया। विभाग ने विभिन्न अभियोगों में चालान कर वाहनों को छोड़ा। आरटीओ को लगातार निर्धारित जगह की बजाय डग्गामारी कर टैक्सियों के संचालन की शिकायत मिल रही थी। डीएम की जनसुनवाई में भी नैनीताल रोड पर सड़क पर वाहन पार्क किए जाने से होने वाली परेशानी की शिकायत लोगों ने दर्ज कराई थी। इसके पहले केमू और रोडवेज प्रबंधन डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग परिवहन निगम के अधिकारियों से करता रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, भूमि विवाद, दुर्घटना बीमा क्लेम, संपत्ति में हिस्सा दिलाने और प्लॉट पर कब्जे से जुड़े मामलों का मौके पर ही किया समाधान
Ad

बुधवार को इनके खिलाफ आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने संभाग की सभी 19 प्रवर्तन दलों को एक साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। सुबह छह बजे से आठ बजे तक चलाए गए अभियान में जांच दलों ने 56 टैक्सियों को अनधिकृत जगहों पर सवारी बैठाते पकड़ा। सभी टैक्सियों को कार्यालय ले जाकर चालानी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आरटीओ की कार्रवाई होते ही टैक्सी संचालकों में हड़कंप मच गया। वाहनों को कार्यालय ले जाए जाने की जानकारी मिलने पर यूनियन के संचालक वहीं पहुंच गए। उन्होंने विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। टैक्सी महासंघ के मनोज भट्ट ने बताया कि सड़क पर खड़ी खाली टैक्सी को टीम ने पकड़ लिया। वहीं काठगोदाम टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष प्रशांत नेगी ने कहा कि विभाग की कार्रवाई से चालकों को भयभीत किया जा रहा है। जांच के नाम पर बिना सवारी के वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ऐसे में दिनभर आरटीओ कार्यालय में एक ओर विभाग की कार्रवाई होते रही, वहीं दूसरी तरफ बाहर यूनियन अपना विरोध दर्ज करती रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद दिनेश आर्य और विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सरस मेले का किया शुभारंभ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉