Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पर्वतीय क्षेत्रों में बदल सकता है मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोतरी, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पिछले कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने का अनुमान जताया जा रहा है, इसके बावजूद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के साथ-साथ रात को भी गर्मी का एहसास हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं। इन क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है और ठंड में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉