Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भारतीय वायु सेना में रोजगार के अवसरों के लिए युवाओं को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय वायुसेना में युवाओं कोअवसरों से जागरुक किये जाने विद्यालयों में प्रचार प्रसार एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  बीते दिवस भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती की जानकारी देने हेतु वायुसैनिक चयन केन्द्र, रेस कोर्स नई दिल्ली की टीम नैनीताल पहुंची। सार्जेंट संजय कुण्डू के नेतृत्व में टीम ने राजकीय इटंर कालेज ढोकाने, राजकीय इटंर कालेज मौना और राजकीय इटंर कालेज प्यूड़ा में जाकर छात्र-छात्राओं को अग्निवीर भर्ती की पूरी प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड और अग्निवीर के रूप में लाभ प्राप्त आदि प्रक्रियाओं की विधिवत रूप से जानकारी दी,साथ ही देश भक्ति के लिए प्रेरित किया।  चार साल बाद किस तरह अग्निवीरों के लिए घोषित आरक्षण का लाभ मिलेगा उनका भी वायुसेना टीम ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 24 सितम्बर को चाफी, पदमपुरी, गुनियालेख राजकीय इंटर कालेजों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सार्जेंट दीपक केशरी, प्रशासनिक सहायक दुष्यंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉