Medical
उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा, बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज, कहा-हर साल प्राकृतिक आपदाओं से हो रहा भारी जान-माल का नुकसान

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली/हल्द्वानी:-  नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उत्तराखंड में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने सदन में कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब मार्च और अप्रैल से ही भारी बारिश तथा बादल फटने जैसी घटनाएं होने लगी हैं। बरसात के मौसम में इन आपदाओं की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे पूरे उत्तराखंड में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट, 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, 23 से फिर बदल सकता है मौसम
Ad

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़कें, पुल, खेत-खलिहान और तैयार फसलें बह जाती हैं। इससे आम लोगों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है और सरकार द्वारा संचालित विकास कार्य भी प्रभावित होकर धीमे पड़ जातेहैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने विजयदशमी पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Ad

अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड में हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार को विशेष राहत एवं पुनर्निर्माण पैकेज उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्वास और विकास कार्य कराए जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉