Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए दर्शन, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्वप्रथम उन्होंने  पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार से शंख ध्वनि बजाने का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। आयुक्त रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तत्पश्चात आयोजक समिति ने आयुक्त रावत को भी सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हथियारों से लैस हमलावरों ने घर पर धावा बोलकर की फायरिंग, 35 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

इस अवसर पर आयुक्त रावत ने कहा कि “नवरात्रों में माता रानी के दर्शन करना बड़े सौभाग्य की बात है। मैं माता रानी को शीश झुकाकर नमन करता हूँ और सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके शिशु की मौत, जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
Ad

तत्पश्चात आयुक्त रावत ने गांधी आश्रम स्थित रामकृष्ण धाम आश्रम में प्रथम बार आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से पुष्पगुच्छ व शाल उड़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आयुक्त ने मंदिर परिसर में अष्टमी पूजन का भोग प्रसाद ग्रहण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉