Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी डाॅ मंजूनाथ टीसी ने बेमौसम बारिश को देखते हुए पुलिस कर्मियों को किया सतर्क, एसडीआरएफ की टीमों को आपदा उपकरण सहित तैयार रहने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले भर के पुलिस कर्मियों से इस वक्त हो रही बेमौसम बारिश में सतर्क रहने को कहा है। सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आपदा उपकरणों सहित पूर्ण तैयारी रखें, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित तौर पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, पत्थर गिरने, जलभराव एवं सड़कों पर तेज बहाव (उफान) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने विकास प्राधिकरण सभागार में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो होगी जवाबदेही
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आमजन एवं यात्रियों से अपील की गई हैं कि अनावश्यक यात्रा से बचें। पहाड़ी एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। नदी-नालों के किनारे न जाएं। सड़क पर तेज बहाव (उफान) के दौरान पार करने का प्रयास न करें। यात्रा से पहले मौसम एवं यातायात की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। वाहन धीमी गति से एवं सावधानी पूर्वक चलाएं। आपात स्थिति में तुरंत पुलिस/आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी के लेटीबुंगा में श्रम विभाग का विशेष कैंप लगाया, पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नैनीताल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी सर्किल के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं एसडीआरएफ टीमों को आवश्यक आपदा उपकरणों सहित पूर्ण तैयारी की स्थिति में रहने और आपदा संबंधी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉