Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं। रेलवे भूमि पर बसे हजारों लोगों की किस्मत आज अदालत के ऐतिहासिक फैसले से तय होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि यह मामला लंबे समय से चलता आ रहा है। बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि जिसमें 3 हजार से ज्यादा मकान और 4 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट आज अतिक्रमण मामले पर बड़ा फैसला सुना सकता है। फैसले से पहले नैनीताल प्रशासन पूरी तरह से तैयारी कर ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  124वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय संस्कृति, लोक परम्परा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर दिया विशेष बल
Ad

बनभूलपुरा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है। रेलवे पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स और उत्तराखंड पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा बलों को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी

बनभूलपुरा क्षेत्र में  कड़ी पाबंदी लागू की गई है। लोगों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और पूरे इलाके में एरिया डोमिनेशन बढ़ा दिया गया है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉