Medical
उत्तराखण्डचंपावत

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 1.490 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत:- सीएम पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में एसओजी और लोहाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने देवीधार-पंचेश्वर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पल्सर मोटरसाइकिल (UK03C-8125) पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 1.490 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष चंद्र आर्य (22 वर्ष) निवासी पुनेठा पेट्रोल पंप के पास, छतार, चम्पावत तथा सौरव टम्टा (20 वर्ष) निवासी ग्राम नसखोला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना लोहाघाट में मुकदमा संख्या 24/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद चरस स्थानीय स्तर पर तैयार की गई थी, जिसे वे चम्पावत के एक व्यक्ति को ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम में एसआई कमलेश भट्ट, प्रकाश भट्ट, कुंदन बोरा, एएसआई संजय जोशी, एचसी ललित श्रीवास्तव, नासिर हुसैन, महेंद्र डंगवाल, तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल उमेश राज, ललित चौधरी, राजकुमार, सूरज कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि बरामद चरस के लिंक की गहन जांच की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉