Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में युवा उद्यमी विरेन्द्र सिंह दसोनी की पहल, पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विजन के अनुरूप प्रदेश के युवा पर्यटन और स्वरोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएँ तलाश रहे हैं। इसी दिशा में हल्द्वानी निवासी विरेन्द्र सिंह दसोनी, संस्थापक Wild Goat Trekkers, पिछले लगभग तीन वर्षों से उत्तराखंड के पर्यटन, एडवेंचर ट्रेकिंग और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विरेन्द्र सिंह दसोनी का उद्देश्य उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को पर्यटकों तक पहुँचाने के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान, लोकगीतों, लोकनृत्यों और पहाड़ी जीवनशैली से भी लोगों को परिचित कराना है।

पर्यटन के माध्यम से स्थानीय पहचान दिलाने की दिशा में कार्य

Wild Goat Trekkers के माध्यम से विरेन्द्र सिंह दसोनी उत्तराखंड के खूबसूरत ट्रेकिंग रूट्स, प्राकृतिक स्थलों और कम चर्चित पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक स्थलों और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनकी सोच है कि पर्यटन को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर पर्यटकों को पहाड़ों का वास्तविक अनुभव प्रदान किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर

विरेन्द्र सिंह दसोनी का मानना है कि पर्यटन स्थानीय युवाओं, गाइडों, होमस्टे संचालकों, कलाकारों और छोटे व्यवसायियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है। इसी उद्देश्य से वे स्थानीय संसाधनों, प्रतिभाओं और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए हादसे में 17 वर्षीय प्रांजल की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तीन वर्षों का सफर और भविष्य का संकल्प अपनी इस पहल के माध्यम से विरेन्द्र सिंह दसोनी निरंतर सीखने, नए अवसर तलाशने और उत्तराखंड के पर्यटन को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में उनका लक्ष्य Wild Goat आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में युवा उद्यमी विरेन्द्र सिंह दसोनी की पहल, पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, लोकसंस्कृति, पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाना
मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉