Medical
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का किया आभार व्यक्त, काठगोदाम से एचएमटी- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- कैबिनेट मंत्री भीमताल राम सिंह कैड़ा ने काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग के निरीक्षण के लिए उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के दौरे के दौरान इस बहुप्रतीक्षित काठगोदाम-HMT -अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को तेजी व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल ने बालक में एवं सेंट लॉरेंस स्कूल ने बालिका वर्ग में जीता एसकेएम कप VIII का खिताब, तीन दिवसीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन
Ad

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इस बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री धामी से की थी, उसके बाद मुख्य्मंत्री जी ने स्वीकृति की। मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कुमाऊं मंडल के निवासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

“काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। यह बाईपास मार्ग  यात्रा का समय घटाएगा और क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।”

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के दिए निर्देश

उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी
देने और स्वयं धरातल पर आकर निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समस्त भीमताल विधानसभा व कुमाऊं की जनता की ओर से धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉