Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

गौशाला में लगी आग, एक युवक की मौत, जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  थल तहसील के चौसाला गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। गोविंद राम पुत्र बहादुर राम की गौशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर से करीब पचास मीटर दूर स्थित इस गौशाला में घास और लकड़ी रखी हुई थी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को गौशाला जलने की सूचना मिली तो गोविंद राम ने भीतर जाकर देखा, जहां एक अधजला शव मिलने से उसके होश उड़ गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

सूचना पर थल थाने के थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम पिथौरागढ़ को सूचित किया गया। फॉरेंसिक टीम दोपहर साढ़े तीन बजे घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान गांव के नारायण राम पुत्र रामलाल दास मौके पर पहुंचे और बताया कि उनका छोटा भाई केशर राम बुधवार शाम से लापता है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाई की शिनाख्त पर यह पुष्टि हुई कि जलकर क्षत-विक्षत हुआ शव 38 वर्षीय केशर राम का ही है, जो दास का काम करता था। देर रात घर न लौट पाने पर वह ठंड से बचने के लिए गौशाला में ही सो गया था। रात के दौरान अज्ञात कारणों से लगी आग इतनी भीषण थी कि उसका शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉