अस्थमा (श्वास) एवं एलर्जी रोग नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 11 जुलाई को

हल्द्वानी:- आगामी शनिवार 11 जुलाई को आयुष योग एवं आयुर्वेद स्पेशिलिटी सेन्टर संगम बैंकट हॉल के सामने नवाबी रोड में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डॉ० एन के मेहता एमडी० (आयुर्वेद) कायचिकित्सा, (श्वास एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं योगाचार्य पाला मेहता द्वारा निशुल्क योग परामर्श भी दिया जाएगा।
शिविर में अस्थमा (दमा), पुरानी खांसी (बलगम वाली व बिना बलगम वाली), बार-बार सर्दी जुकाम होना, पुराना नजला, साइनस, माईग्रेन (सिर दर्द) एवं पुरानी एलर्जी, बच्चों व किशोरों के खांसी व श्वास सम्बन्धी रोग, धूम्रपान से सम्बन्धित फेफड़ों की खांसी, श्वास व कफरोग आदि की जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
इस अवसर पर निःशुल्क फेफड़ों (पीएफटी) की जांच मशीन द्वारा, हृदय की जांच (ई.सी.जी.) (आवश्यकतानुसार) एवं शुगर की जांच निशुल्क की जाएगी।
शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। डॉ एनके मेहता ने अपील की है कि समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।
नोट- पंजीकरण शुल्क 50/- रु० मात्र अनिवार्य है।
पंजीकरण हेतु इन नंबरों पर संपर्क भी किया जा सकता है। 9412383283,9808264273,7830636426








