Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

केलाखेड़ा पुलिस ने 36 घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, नगदी व जेवर बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

केलाखेड़ा:-  केलाखेड़ा पुलिस ने एक लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए 36 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए सम्मानित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को एसपी काशीपुर ने खुलासा करते हुए बताया कि 17 जुलाई 2026 को थाना केलाखेड़ा पुलिस को डायल 112 पर कालर नरेश कुमार निवासी मजरा रहमतुल्ला, केलाखेड़ा ने सूचना दी कि उसकी माता घर से वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान किसी ने उनकी माता के कान से बाली छीनी और उन्हें खेत में फेंककर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि सूचना पर थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मनीष खत्री के नेतृत्व में एसआई ललित चौधरी, एसआई मनोज जलाल समेत डायल 112 के कर्मी तत्काल घटनास्थल मजरा रहमतुल्ला से चन्दनपुरा जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

एसपी काशीपुर ने बताया कि सीओ बाजपुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी ली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए रूपरेखा तैयार की।

निशान सिंह पुत्र रांझा राम निवासी ग्राम मजरा रहमतुल्ला, केलाखेड़ा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना एसआई हरीश महर को सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों व आने-जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा 40 संदिग्धों को चिन्हित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोर नदी पुल के पास एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रामस्वरुप पुत्र रामदीन निवासी चन्दनपुरा, डाम वाली गली, थाना केलाखेड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल, 380 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद कुंडल महिला से लूटे गए थे।

इस दौरान थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मनीष खत्री, चौकी प्रभारी बैरियादौलत एसआई मनोज जलाल, एसआई हरीश महर, एसआई ललित चौधरी, एएसआई मोहित कुमार, एएसआई हेम चन्द्र, एएसआई मुकेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह बिष्ट, उमेश शाह, सचिन कुमार, चन्द्र शेखर कम्बोज तथा नगेन्द्र राठी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉