Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार
Ad

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल
Ad

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, दर्जा मंत्री संतोष गौरव, फरजाना बेगम, अध्यक्ष नगर पंचायत नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया, अमित पाण्डे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉