Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के आठ जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, मलबा आने से 33 मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश के आठ जिलों में तेज बारिश के साथ ही बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गुरुवार तक बाढ़ की आशंका है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों को चेतावनी भेजते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ ही तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, बुधवार को भी दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

दून समेत राज्य में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री रहा। देहरादून में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बुधवार को दून के विभिन्न हिस्सों में 1.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। दून में आगे भी बारिश का क्रम जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 33 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ से आगे पिनोला घाट में मलबा आने से बड़े वाहनों के लिए बंद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉