Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, 18 और 19 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम के बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड का अहसास होने के साथ मैदानों में गर्मी से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  10वीं की छात्रा लाखों के जेवर और नकदी लेकर लापता, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की तलाश शुरु
Ad

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज  उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। इसके साथ ही इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया था, इसका भी असर दिखा। आने वाले दिनों की बात करें तो कल 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी व नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन 19 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए भी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भगवान भोलेनाथ से की सुखद यात्रा की कामना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉