Medical
उत्तराखण्ड

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की बढ़ीं मुश्किलें, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उर्वशी मंदिर को बताया था अपने नाम का

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के उर्वशी मंदिर पर दिए विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। अभिनेत्री के बयान से गुस्साए उत्तराखंड चारधाम तीर्थ महापंचायत और ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देकर उर्वशी और यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई की मांग की है। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें उर्वशी रौतेला, उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बता रही है। वह यह भी कह रही हैं कि दक्षिण भारत में भी इस नाम से मंदिर स्थापित होना चाहिए। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रवक्ता प्रशांत डिमरी ने कहा कि इस बयान से सनातन धर्म और मां उर्वशी देवी में आस्था रखने वालों की भावना आहत हुई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों में भारी नाराजगी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति बदरीनाथ धाम के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि उर्वशी रौतेला एवं सोशल मीडिया चैनल संचालक पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीजीपी को चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत और ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति ने अलग-अलग ज्ञापन दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में उमेश सती, मीडिया प्रभारी महा पंचायत रजनीकांत सेमवाल, प्रवक्ता प्रशांत डिमरी, सुरेश हटवाल, मनीष कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉