Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कोहरे ने कम की ट्रेनों की रफ्तार, कुमाऊं आने वाले यात्रियों की बढीं परेशानियां

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी लगातार बढ़ रहा है। इससे रेल यात्रियों की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह विभिन्न स्टेशनों से आ रहीं पांच ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पुरानी दिल्ली से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय रात 10.45 बजे है। कोहरे की मार से यह ट्रेन शुक्रवार तड़के करीब 2.50 बजे काठगोदाम स्टेशन पर पहुंच सकी। वहीं हावड़ा से सुबह 9.15 बजे काठगोदाम पहुंचने वाली बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 11.14 बजे पहुंची।
इसके अलावा देहरादून से काठगोदाम सुबह 7.10 बजे पहुंचने वाली दून एक्सप्रेस सुबह 7.42 बजे पहुंच सकी। इसके अलावा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से काठगोदाम सुबह 5.05 बजे पहुंचने वाली रानीखेत एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 10.28 बजे पहुंची। वहीं दिल्ली से काठगोदाम रेलवे स्टेशन सुबह 11.55 में पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 12.45 बजे यहां पहुंच सकी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि काठगोदाम स्टेशन से सभी ट्रेनों को उनके तय समय से ही रवाना किया गया। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते कई ट्रेन लेट हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मायके से दूध लेकर आ रही महिला पर हाथी ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉