उत्तराखण्डनैनीताल
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी: दो नजूल भूखंडों से हटाया अतिक्रमण, चेतावनी का बोर्ड भी स्थापित किया

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर आज एक संयुक्त अभियान में नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में राजपुरा, में दो नजूल भूखण्डों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। संयुक्त टीम द्वारा लगभग 1000 वर्गफुट क्षेत्रफल के दो नजूल प्लॉट से अतिक्रमण हटाकर गेट को हटाया गया और प्रशासन ने मौके पर कब्ज़ा लिया। उक्त भूमि पर चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किया गया है, जिससे आगे किसी प्रकार के अतिक्रमण को रोका जा सके।
अतिक्रमण हटाए जाने में नगर निगम हल्द्वानी की टीम एवं राजस्व की टीम मौके पर मौजूद रही ।
ADVERTISEMENTS
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नजूल भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











