Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पीएचडी कर रही छात्रा का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर को किया बर्खास्त

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से पीएचडी कर रही एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। जांच के  बाद  बोर्ड ऑफ गवर्नेस ने आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। आईआईटी रुड़की की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि प्रबंधन अध्ययन विभाग के 60 वर्षीय वरिष्ठ प्रोफेसर जिल्लुर रहमान को बर्खास्त कर दिया गया है। वह मार्केटिंग मैनेजमेंट पढ़ाते थे। पीएचडी कर रही एक छात्रा ने बीती जनवरी माह में अधिकारियों के समक्ष प्रोफेसर जिल्लुर रहमान पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

शिकायत पर आईआईटी प्रबंधन ने जांच बिठाई और आरोपी प्रोफेसर से भी उनका पक्ष जाना। उसके बाद मामला बोर्ड ऑफ गवर्नेस (बीओजी) में गया। जहां बीओजी ने हाल ही बैठक में उनकी बर्खास्तगी को मंजूरी दे दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

आईआईटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने बताया कि संस्थान के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें किसी संकाय सदस्य को बर्खास्त किया गया है। प्रो. रहमान ने  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। वर्तमान में प्रो. रहमान के अंडर 15 छात्र एवं छात्राएं शोध कर रहे थे। इस मामले को आईआईटी प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉