Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा 42 सीटर विमान के साथ होगी शुरू, यात्रियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के लिए राहत भरी खबर है। पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा अब बड़े आकार के 42-सीटर विमान के साथ शुरू होने जा रही है। दिल्ली मॉडल पर आधारित इस सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके संचालन की जिम्मेदारी स्पाइस जेट की सहायक कंपनी को सौंपी गई है, जिसने डीजीसीए से आवश्यक लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि सब कुछ तय समय पर पूरा हुआ, तो यह सेवा फरवरी से उड़ान भर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

बताते चलें कि पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच फरवरी 2024 में हवाई सेवा शुरू हुई थी, जिसमें नैनी सैनी एयरपोर्ट से 19-सीटर विमान चलाया जा रहा था। इस सेवा का संचालन करने वाली फ्लाई बिग कंपनी का अब स्पाइस जेट द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद नए बदलाव संभव हुए हैं। बड़े विमान के आगमन से यात्रियों को अधिक सीटों और बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने बताया कि हवाई सेवा को लेकर समूची टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बुधवार को उन्होंने जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई से मुलाकात कर लाइसेंसिंग प्रक्रिया और तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने उन्हें हवाई सेवा शुरू करने से संबंधित प्रशासनिक प्रगति से अवगत कराया है।

नई हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत पिथौरागढ़ को राजधानी से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन, व्यापार और आपदा प्रबंधन की क्षमता में भी बड़ा सुधार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉