Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राशनकार्ड की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, अब तक 60% काम पूरा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिले के राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। खाद्य विभाग ने राशनकार्ड की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 दिसंबर कर दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 60 प्रतिशत ई-केवाईसी का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्डधारकों को अंतिम अवसर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को खाद्य आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने प्रदेशभर के जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जिले के पूर्ति विभाग के सहायक जिला पूर्ति अधिकारी (एआरओ) विजय जोशी ने बताया कि जिले में लाल, सफेद और पीले श्रेणी के कुल 2,35,103 राशनकार्ड संचालित हैं। इन कार्डों से जुड़ी 9,58,916 यूनिटों को प्रतिमाह राशन का वितरण किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

शनिवार को ई-केवाईसी की प्रगति की बात करें तो हल्द्वानी क्षेत्र में 1208 यूनिट, रामनगर में 971, नैनीताल में 368, धारी में 273, कालाढूंगी में 172 और कौश्याकुटौली में 134 यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी की गई। खाद्य विभाग ने कहा है कि तय समय सीमा के बाद जिन राशनकार्डों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें राशन वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने सभी शेष कार्डधारकों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर से पहलेअपनी ई-केवाईसी करा लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉