Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बुजुर्ग मां-बाप को बेटे ने ठुकराया, किया बेदखल, जिलाधिकारी ने लौटाई 3080 वर्ग फुट की संपत्ति

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बुजुर्गों के साथ विश्वासघात के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, इसी तरह की एक घटना का शिकार हुए बुजुर्ग दंपति को आखिरकार न्याय मिल गया। दून निवासी इस दंपति ने अपने बेटे को गिफ्ट डीड के जरिए 3080 वर्गफुट की संपत्ति और व्यापार सौंपा था, लेकिन संपत्ति मिलते ही बेटे ने मां-बाप से नाता तोड़ लिया और उन्हें घर से निकाल दिया।
मामला जिलाधिकारी सविन बंसल की अदालत पहुंचा, जहां पहली ही सुनवाई में गिफ्ट डीड को निरस्त कर संपत्ति बुजुर्ग दंपति के नाम कर दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसआईआर कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Ad

बुजुर्ग माता-पिता ने गिफ्ट डीड में साफ शर्त रखी थी कि बेटा न केवल उनका भरण-पोषण करेगा, बल्कि उन्हें अपने साथ भी रखेगा और पोते-पोतियों से भी दूर नहीं करेगा। लेकिन बेटे ने गिफ्ट डीड का उल्लंघन करते हुए न सिर्फ माता-पिता से दूरी बना ली, बल्कि उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और पोते-पोतियों से मिलने तक नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

न्याय की तलाश में भटकते इस दंपति को जब तहसील और थाने से राहत नहीं मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी न्यायालय में शरण ली। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिफ्ट डीड निरस्त करने और संपत्ति पुनः बुजुर्ग दंपति के नाम दर्ज करने का आदेश दे दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: स्कूल से घर लौट रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो शिक्षक और शिक्षिकाएं घायल, चालक सुरक्षित, सभी की हालत खतरे से बाहर
Ad

फैसला सुनते ही बुजुर्ग दंपति की आंखें भर आईं। वर्षों के संघर्ष के बाद उन्हें न्याय मिला, तो वे भावुक हो उठे। इस फैसले ने उन्हें न्याय तो दिलाया ही, बल्कि ऐसे मामलों में एक मिसाल भी बन गया, जिसमें संतान द्वारा माता-पिता के साथ किए गए विश्वासघात को भरण-पोषण कानून के तहत चुनौती दी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉