Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

मंदिर में सो रहे बुजुर्ग सेवादार की बेरहमी से हत्या, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भोगपुर गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में सो रहे एक बुजुर्ग सेवादार की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने जब खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के गोधना निवासी 65 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है, जो पिछले करीब दो महीनों से मंदिर में रहकर सेवा कार्य कर रहे थे। वह रोज की तरह शनिवार रात भी मंदिर परिसर में ही सोए हुए थे, लेकिन रात के अंधेरे में बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय
Ad

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एक ग्रामीण मंदिर पहुंचा तो उसने राजवीर को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल गांव में सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे थे। इसी दौरान सेवादार के जागने और विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉