पुलिस और एसओजी ने की नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, 121.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल / एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक मुखानी के नेतृत्व में कोतवाली मुखानी पुलिस एवं एसओजी द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
कोतवाली मुखानी एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान चंबल पुल के पास अटल पार्क के गेट के सामने एक अभियुक्त को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मुखानी पर धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त अमित आर्य पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल, उम्र 24 वर्ष है। उसके पास से 121.95 ग्राम अवैध स्मैक वाहन संख्या स्कूटी यूके 04 एजी 9041 हीरो डेस्टिनी बरामद की गई। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार कांस्टेबल भानु प्रताप (एसओजी) कांस्टेबल भूपेंद्र जेस्ठा (एसओजी) शामिल थे।









