Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दमुवाढूंगा क्षेत्र के बरसाती नाले के करीब मिला मानव कंकाल, पुलिस ने डीएनए को भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दमुवाढूंगा क्षेत्र के कमेटिया से गुजरने वाले बरसाती नाले से करीब आधा किलोमीटर दूर एक मानव कंकाल पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा है। मौके से टीशर्ट व कुछ अन्य सामान भी मिला है। यह कंकाल डेढ़ से दो माह पुराना माना जा रहा है। जिस जगह पर यह कंकाल मिला, वह पहाड़ की तरफ है और मुख्य मार्ग से दूर है।  पुलिस का मानना है कि शव कोई यहां लाकर नहीं डालेगा। इस जगह के आसपास नशे का काम करने वालों का आना-जाना है। नशेड़ी आए दिन यहां अनैतिक कार्य भी करते रहते हैं। उन्हीं में से किसी का यह शव हो सकता है। काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कपड़े सील करके रख लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

कमेटिया और उसके आसपास रहने वाले लोगों ने सामाजिक कार्यकर्त्ता मन्नू गोस्वामी के साथ सितंबर माह में धरना दिया था। उनका कहना था कि इस जगह पर पुलिस की गश्त बढाई जाए और नशेडि़यों पर लगाम कसी जाए। जब स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने सीओ को ज्ञापन दिया। सीओ के निर्देश पर कुछ दिन तक गश्त हुई तो नशेड़ी भी गायब हो गए थे।लेकिन अब फिर वही स्थिति है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉