Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

टीबी एवं श्वास रोग विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा की जानकारियां

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के टीबी एवं श्वास रोग विभाग की ओर से एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस (ईपीटीबी) के निदान और प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कॉलेज परिसर लेक्चर थियेटर में हुई कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सहायक प्रोफेसर डॉ. रवि कुमार शर्मा ने बताया कि टीबी सामान्यतः फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन जब यह संक्रमण लिम्फ नोड्स, प्लूरा, हड्डी-जोड़, पेट, जननांग, मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी जैसे अंगों में फैलता है तो इसे ईपीटीबी कहा जाता है। इसके लक्षण सामान्य टीबी की तरह स्पष्ट नहीं होते, जिसके कारण निदान चुनौतीपूर्ण हो जाता है। समय पर पहचान और सही इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

विभागाध्यक्ष डॉ. आर.जी. नौटियाल ने ईपीटीबी पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डॉ. हेमा (कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. सांभवी (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. भाग्यश्री (पैथोलॉजी) और डॉ. सौरभ (रेडियोलॉजी) ने विभिन्न स्वरूपों और आधुनिक निदान तकनीकों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. उमेश, डॉ. रितु रखोलिया, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. ऊषा जोशी, डॉ. गणेश, डॉ. हरिशंकर पांडे, डॉ. महिमा रानी, डॉ. परमजीत सिंह समेत रेजिडेंट चिकित्सक, पीजी और एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉