Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आज भी सड़क सुविधा के अभाव में जूझ रहे ग्रामीण, कुर्सी को डंडों से बांधकर बनाया स्ट्रेचर, कंधों पर उठा कर पहुंचाया गांव

ADVERTISEMENTS Ad

बड़कोट:-  करनाली गांव के ग्रामीण आज सड़क सुविधा के अभाव में किस कदर जूझ रहे हैं, इसकी तस्वीर सोमवार को सामने आई।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के अस्पताल से उपचार कराने के बाद गांव लौट रहे एक बीमार युवक के चलने में असमर्थ होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने कुर्सी को डंडों से बांधकर अस्थायी स्ट्रेचर बनाया और करीब दो किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर गांव पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

दुनकांणी तोक से करनाली गांव तक का यह सफर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग और सरकारी व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में कल भारी बारिश की चेतावनी: 7 सितंबर को जिले के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Ad

राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह अपने बीमार भतीजे को देहरादून स्थित अस्पताल से उपचार कराने के बाद गांव लेकर लौट रहे थे। युवक की हालत ऐसी थी कि वह पैदल चलने में असमर्थ था। दुनकांणी तोक तक वाहन से पहुंचने के बाद आगे सड़क सुविधा नहीं होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों के सामने उसे गांव तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कुर्सी को डंडों से बांधकर उसमें बीमार युवक को बैठाया और करीब दो किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर करनाली गांव पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने देखी आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी महाराज जी के जीवन और सेवा भावना से हुए अभिभूत

ग्रामीणों का कहना है कि करनाली गांव के लिए सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी सड़क धरातल पर नहीं उतर सकी है। सड़क के अभाव में बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉