Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चिपको आंदोलन की साहसी नायिका बचनी देवी का 100 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/नरेंद्रनगर:- प्रदेश के पर्यावरण इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय आज बंद हो गया। हेंवलघाटी के चिपको आंदोलन की साहसी नायिका बचनी देवी का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कल शनिवार को देहरादून स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली, जबकि रविवार को पैतृक घाट शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

जंगलों के अंधाधुंध कटान के खिलाफ आवाज उठाना आसान नहीं था। वर्ष 1977 में अदवाणी क्षेत्र में जब सरकार ने जंगलों के व्यावसायिक कटान की अनुमति दी, तब उन्होंने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। इस संघर्ष में वे धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी और सुदेशा बहिन जैसे नेताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

सबसे खास बात यह रही कि उस समय उनके पति गांव के प्रधान और जंगलों के ठेकेदार थे, लेकिन बचनी देवी ने बिना झिझक अपने ही परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका साफ कहना था “परिवार बाद में, पहले जंगलों को बचाना है।” यह साहसिक निर्णय उन्हें आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में ले आया।
उन्होंने न केवल खुद आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि क्षेत्र की महिलाओं को भी संगठित किया। कई दिनों तक परिवार और समाज के विरोध के बावजूद वे अपने संकल्प पर अडिग रहीं। उनके प्रयासों का ही परिणाम था कि अंततः सरकार को अदवाणी क्षेत्र में जंगलों के कटान पर रोक लगानी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

चिपको नेता विजय जड़धारी ने कहा कि बचनी देवी ने चिपको आंदोलन के मूल दर्शन को आत्मसात करते हुए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बचनी देवी का प्रकृति से गहरा जुड़ाव ही उनके लंबे जीवन का आधार रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

बचनी देवी अपने पीछे पांच पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, सुदेशा बहिन, रघुभाई जड़धारी, दयाल सिंह भंडारी, डीपी उनियाल, राजेंद्र भंडारी, सूरज राणा, साब सिंह सजवाण, कुसुम रावत, राजेंद्र नेगी, रवि गुसाईं, सिद्धार्थ समीर और विपिन जड़धारी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बचनी देवी का जीवन संघर्ष, साहस और प्रकृति के प्रति समर्पण की ऐसी मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करेगी।

Move upMove downToggle panel: SubtitleEnter sub title hereOpen publish panel

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉