Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मेधावी छात्रों के लिए राहत भरी खबर: प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, अब 23 मई तक कर सकेंगे आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब छात्र-छात्राएं 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में अपर निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पदमेंद्र सकलानी ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले परिषद की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुल 1,25,519 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से केवल 80,670 विद्यार्थियों ने ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की। यह कुल पंजीकृत विद्यार्थियों का लगभग 64.27 प्रतिशत ही रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कई जिलों और विकासखंडों से आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन लंबित रहने और स्थानीय स्तर पर मिले अनुरोधों को देखते हुए परिषद ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रहेगा और मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 7 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉