Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के लिए हीट वेव का अलर्ट किया जारी, विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बढ़ते तापमान और झुलसा देने वाली गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी के मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि पर्वतीय इलाकों में भी पारा 30 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के. झा ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को छाते, टोपी या सूती कपड़े से ढककर ही निकलें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन करने की अपील की है। साथ ही चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने को कहा है।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपातकालीन परिचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया है। किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 2726066, 2626066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉