Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड बोर्ड सुधार परीक्षा होगी जुलाई माह में, करीब 25 हजार परीक्षार्थियों ने कराया पंजीकरण

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली सुधार परीक्षा जुलाई माह में कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक और अवसर लेकर आएगी। इस वर्ष सुधार परीक्षा के लिए करीब 25 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम परीक्षार्थियों ने कराया पंजीकरण घोषित होने के बाद अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए सुधार परीक्षा के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में कुल 24,888 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इनमें हाईस्कूल के 13,810 तथा इंटरमीडिएट के 11,078 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड प्रशासन अब परीक्षा आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है, ताकि परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की प्रक्रिया पूरी होते ही सुधार परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। ऐसे में पंजीकृत विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी रखें और बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

सुधार परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे और अब बेहतर प्रदर्शन कर अपने शैक्षणिक सत्र को आगे बढ़ाना चाहते हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठाकर सफलता हासिल कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉