Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर की चेतावनी जारी, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह, तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़  रहा है। मौसम विभाग ने  राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी देहरादून में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में बेहद हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन यह राहत सीमित क्षेत्रों तक ही रहने की उम्मीद है और तापमान में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में लू का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते 24 घंटों के आंकड़े भी बढ़ती गर्मी की तस्वीर साफ कर रहे हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। देहरादून प्रशासन ने आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया है।

गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉