Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल ,

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:-   भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और राहत-बचाव टीम को सूचना दी। पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एसएसबी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में कुल छह लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने बताया कि मृतकों में खटीमा निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चौपाल (48), उनकी पत्नी सीमा खेड़ा चौपाल (45), पुत्र वासु चौपाल (19) और 12 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन चालक की भी मौत हो गई है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि चालक उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी था। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉