Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ऑपरेशन प्रहार अभियान लगातार जारी: 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चल रहा था फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश के चलते फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना कालाढूंगी में धारा 103 (1) बीएनएस से संबंधित 25,000 रुपए के इनामी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार मिलने की सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त द्वारा वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं, जिनकी उपचार के दौरान सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में मृत्यु हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त पर 25,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

लगातार की जा रही सघन तलाश, तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से पुलिस टीम ने अभियुक्त को देवलचौड़ रोड, रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने, हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, तेजपाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉