Medical
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत सदस्य सीट रामणी आन सिंह पर छवि कांडपाल बोरा ने बाजी मारी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को हराया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल जिले की जिला पंचायत सदस्य सीट रामणी आन सिंह पर आखिरकार छवि कांडपाल बोरा ने बाजी मार ही ली। छवि कांडपाल बोरा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान में जिला पंचायत की अध्यक्ष बेला तोलिया को पराजित कर दिया है। बेला तोलिया के अलावा इस सीट पर उमा निगाल्टिया भी चुनाव लड़ रही थी जिनके पति पूर्व में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी क्योंकि इस सीट पर सांसद अजय भट्ट बंशीधर भगत समेत तमाम नेताओं ने दिन रात बेला तोलिया के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। तमाम सभाएं भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित की थी और इस सीट पर प्रमोद बोरा की भी छवि दावों पर लगी हुई थी और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ धुआंधार प्रचार किया था अब चुनाव परिणाम आने के बाद सारे समीकरणों को धता बताते हुए छवि कांडपाल बोरा ने बेला तोलिया को पराजित किया। महत्वपूर्ण बात यह है की बेला तोलिया वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विराजमान थी और उनके पति प्रमोद तोलिया का भी बहुत बड़ा राजनीतिक क्षेत्र माना जाता है। प्रमोद तोलिया के समर्थन में तमाम भाजपा नेताओं के अलावा उनकी खुद की भी लंबी चौड़ी टीम लगी हुई थी मगर चुनाव परिणाम आने के बाद अब छवि कांडपाल बोरा ने तगड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने बेला तोलिया को 2400 से अधिक मतों से हराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉